संयुक्त दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच हेतु नमूने लिए गए

रतलाम आइस फैक्ट्री तथा बंजली स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ के नमूने लिए गए.
रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर संयुक्त दल द्वारा रतलाम नगर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने प्राप्त किए गए। 30 मई को सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा मिठाई एवं बर्फ फैक्ट्री से नमूने लिए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा पावर हाउस रोड स्थित रतलाम आइस फैक्ट्री तथा बंजली स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ के नमूने लिए गए। 
       इसी प्रकार दो बत्ती क्षेत्र में बालाजी स्वीट्स से मिठाई के नमूने तथा टॉप एंड टाउन से आइसक्रीम के नमूने प्राप्त किए गए। श्री सक्सेना ने बताया कि जिले में दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध जारी अभियान आगामी दिनों की सतत् चलेगा। संयुक्त दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री उमेश पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वय श्री आर.आर सोलंकी, श्रीमती ज्योति बघेल, सहायक खाद्य अधिकारी श्री मोहित मेघवंशी तथा नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक श्री सिंह सम्मिलित थे।

रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News