सिद्धु की सभा के पूर्व ही कांग्रेस और भाजपा में हुई भिड़ंत

पुुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध कार्र्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है।
रतलाम। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इसके कारण कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा को निरस्त करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा आयोजित की गई थी। सिद्धू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। 
ratlam news-सिद्धु की सभा के पूर्व ही कांग्रेस और भाजपा में हुई भिड़ंत       इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। 
    विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पुुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध कार्र्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है।

रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News