अतिवृष्टि प्रभावित 180 ग्रामीणों के घरों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए मंजूर

जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करने का कार्य आरम्भ.
रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जावरा अनुविभाग के 8 गांवों में ग्रामीणों के घरों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 42 लाख रूपए मंजूर कर दिए गए हैं। एसडीएम जावरा श्री एम.एल. आर्य ने बताया कि पिपलिया जोधा, ताराखेड़ी, बोरिया, रणायरा गुर्जर, मेहंदी, धत्तरावदा, रोला तथा किलगारी के 180 व्यक्तियों के घरो की दुरुस्ती हेतु 1 करोड़ 42 लाख रुपए की स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कलेक्टर श्रीमती  रुचिका चौहान द्वारा जारी की गई है।
     जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित जावरा अनुविभाग के गांवों में  सोमवार को पुनः कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी पहुंचे प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा की और ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करेगा। कलेक्टर तथा एसपी ने ढोढर, पिपलिया जोधा, सरसोंदा, पीपलोदी तथा राणायरा गुर्जर पहुंचकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया। साथ आए शासकीय अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत तत्काल शुरू करने तथा फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए तेजी से कार्य करने की ताकीद की। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्राम पिपलौदी में ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था के निर्देश एसडीएम को दिए।
फसल क्षति होने पर किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं
अतिवृष्टि से फसल खराब होने पर जिले के किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 180030024088 पर कॉल कर सकते हैं इसके अलावा 7650893705 पर भी कॉल कर सकते हैं। बीमा कंपनी के जिला स्तर पर श्री राजकिशोरसिंह के मोबाइल नंबर 9304196987 पर कॉल कर सकते हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री आलोक जैन ने बताया कि जिले में तहसील स्तरों पर भी नुकसानी की सूचना दी जा सकती है। 
  • तहसील रतलाम में 930500 1390, 
  • तहसील आलोट में श्री आनंद शुक्ला 8318490738, 
  • तहसील बाजना में श्री जगदीश शर्मा 9450945711, 
  • तहसील जावरा में श्री बसंत कुमार 99204 72683, 
  • तहसील पिपलोदा में श्री विशालसिंह 89487 20642, 
  • तहसील सैलाना में श्री कमलेश यादव 76074 43835, 
  • तहसील रावटी में श्री सुरेश जाट 89623 5850 तथा 
  • तहसील ताल में श्री विनोद कुमार के मोबाइल नंबर 8839 73308 पर कॉल की जा सकती है।
Ratlam News-अतिवृष्टि प्रभावित 180 ग्रामीणों के घरों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए मंजूर
Ratlam News-अतिवृष्टि प्रभावित 180 ग्रामीणों के घरों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए मंजूर
रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News