विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को सांसद डामोर ने लाभ पत्र वितरित किए

सैलाना। मंगलवार को नगर के वार्ड क्रमांक एक मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पात्र हितग्राहियो को सासंद गुमान सिंह डामोर, विधायक कमलेश्वर डोडियार, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल ने लाभ पत्र वितरित कर सुशासन की शपथ दिलवाई। सासंद गुमान सिंह डामोर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके नगर मे आई है। इस यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के लाभ आम जन को मिले। ओर कोई भी पात्र महिला पुरूष वंचित हो वे हमे यही पर बताए। यहां पर सभी विभागो के प्रमुख बैठे हुए है। वो शीघ्र आपको लाभ दिलवाएगें। विधायक कमलेश्वर डोडियार कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा यानि डवलपमेंट भारत हो चुका है। विधायक ने कहा कि जो भी शासकीय काम रूकवाएगा वो मुझसे बुरा कोई नही होगा। जनता के काम सभी को मिलजुल कर करना चाहिए। पूर्व विधायक संगीता चारेल ने कहा कि सरकार के साथ चलेगे तो विकास होगा। सरकार आपके पास सो कदम चलकर आई आपको दस कदम चलना है ओर शासकीय योजनाओ का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम मे अविवादित नामांतरण, बंटवारे, उज्ज्वला योजना, संबल कार्ड, पात्रता पर्ची आदि लाभ पत्र वितरित किए। 

Ratlam News-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को सांसद डामोर ने लाभ पत्र वितरित किए


  सांसद गुमान सिंह डामोर का स्पष्ट मत है कि भाजपा में व्यक्ति 'विशेष' नहीं होता। पार्टी 'विशेष' होती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने में प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के योगदान व भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से इनकार नहीं किया जा सकता। पर यह बीजेपी है। इस पार्टी में जिसे जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे वह स्वीकारता है। कोई किसी से पद मांगने नहीं जाता। पार्टी का निर्णय ही हरेक के लिए यहां शिरोधार्य होता है। सांसद डामोर ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान के साथ 'चीटिंग' की है।  यह बात सांसद गुमान सिंह डामोर ने सैलाना में मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान कही। वे सैलाना में भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे।  एक प्रश्न के उत्तर में डामोर ने कहा कि पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा व मोदी लहर ही नहीं तूफान चल रहा है। हम प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटे बहुत ही आराम से जीतेंगे। व देश में 400 से ज्यादा सीटे जीत कर भारी बहुमत से फिर से एनडीए की सरकार बनाने वाले हैं। कांग्रेस तो डूबता जहाज है। 

 जन समस्याएं दिखवा कर हल कराएंगे-

       मीडिया कर्मियों ने जब सासंद डामोर को कुछ जन समस्याओं से अवगत कराया, तो उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याएं हल होगी। दरअसल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद भी विद्युत वितरण कंपनी सितंबर 23 तक के बिल माफ नहीं कर पाई है। क‌ई उपभोक्ताओं के बिलों में यह राशि जोड़ रही है। और दूसरा उधर दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राज्यमार्ग 8 लेन की निर्माण एजेंसी टोल वसूल तो कर रही है, पर सेवाएं नहीं देती है। निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है की 8 लेन पर पेट्रोलिंग करें। एवं पशु इस मार्ग पर स्वच्छंद विचरण न कर पाए तथा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ना हो, ये तय करें। परंतु 8 लेन पर घटनाएं बढ़ रही है और एजेंसी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। दोनों ही मामलों से मीडिया कर्मियों से अवगत होकर सासंद ने संबंधितो को निर्देश देकर समस्याएं हल करवाने आश्वसन दिया। इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार पूर्व विधायक संगीता चारेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

डीपीआर बना कर भेजे 

जिन हिग्राहियो को मकानो के पट्टे, मिले है ओर प्रधान मंत्री आवास योजना से वंचित है। उनकी बात मुख्य नगर परिषद अधिकारी अनील जोशी व इंजिनियर विनोद पाटीदार ने सासंद को बताई तो सासंद गुमान डामोर डीपीआर बनाकर भेजने की बात कही।

कार्यक्रम मे ये थे उपस्थित 

मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड, मनीषा सिलावट, संतोष धबाई, बद्रीलाल चौधरी,पार्षद विशाल धबाई, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल, किशोर कसैरा,चंदा- दिनेश पारगी, हेमलता परिहार, अम्बिका पाटीदार, इश्वर कुमावत,समरथ पाटीदार, छोगालाल पाटीदार,अनोखीलाल पाटीदार, गोविंद डामर, प्रशांत अग्रवाल, मिलिन्द पाठक, एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार कैलाश कनौज, सीएमओ अनिल जोशी सहित अन्य कई नेता, हितग्राही व विभाग प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मुनिनद्र दूबे ने किया आभार नगर परिषद के सहायक अभियन्ता विनोद पाटीदार ने माना।



रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News