सीएम राइज सैलाना प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने उज्जैन विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया

सैलाना, रतलाम। यात्राए हमारी जिज्ञासा, सोचने और समझने की क्षमता को  विस्तार देते हैं और नई ऊर्जा शक्ति  से भर देते हैं।  किताबों के ज्ञान को जब हम  व्यवहारिक रूप से समझते हैं तब यही सही अर्थों में हमारे अध्ययन की पूर्णता है और हम विद्यार्थी जीवन के उद्देश्य को सार्थक करते हैं | शैक्षणिक भ्रमण इसी का एक स्वरूप है..  ये विचार सीएम राइज शा. मॉडल उ. मा. विद्यालय, सैलाना के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने विद्यालय के उज्जैन के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के दल को शुभकामनाएं देते हुए कही । प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों के दल को शैक्षणिक भ्रमण हेतु उज्जैन के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के स्थानों जैसे जन्तर मंतर, महाँकाल लोक, मंगल नाथ और सांदीपन आश्रम सहित अन्य स्थानों की यात्रा के लिए भेजा गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उज्जैन की सवाई जय सिंह द्वारा बनवाई वेधशाला के माध्यम से भारतीय ज्योतिष और नक्षत्रशास्त्र की वैज्ञानिकता, उज्जैन से निकलने वाली कर्क रेखा और मानक समय का निर्धारण कैसे होता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। और इससे संबंधित तारामंडल  सम्राट यंत्र, नाड़ी वलय यंत्र, दिगंश यंत्र और शंकु यंत्र के माध्यम से खगोलीय घटनाओं के बारे में भी जाना।  
 
Ratlam News-सीएम राइज सैलाना प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने उज्जैन विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण  किया


    इसके साथ ही महाँकाल लोक का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने पौराणिक कथाओं की महत्ता को समझते हुए शिव विवाह, त्रिपुरा सुर वध, शिव पुराण सहित भगवान शिव से संबंधित कहानियों को दर्शाते हुए भित्ति चित्रों और मूर्तियों का  अवलोकन किया।   विद्यार्थियों ने अपने इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर उनमें अत्यंत उत्साह था। और इस भ्रमण से उन्हें  ज्ञानवर्धक, रोचक और कई नवीन जानकारियां प्राप्त हुई। विद्यालय के इस शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षकों के दल ने किया। जिसमें  वरिष्ठ शिक्षक वैभव दुबे, खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर, माध्यमिक शाला प्रभारी नीता बैरागी, पद्मिनी डोडियार, श्वेता नागर, महेश वर्मा और दिग्विजय सिंह थे।
रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News