गृहे-गृहे यज्ञ अभियान में पिपलौदा तहसील के ग्रामबड़ोदा के 26 घरों में हुए गायत्री यज्ञ

सैलाना- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रतलाम जिले के गांव- गांव में गृहे-गृहे यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पिपलौदा तहसील के ग्राम बड़ोदा में 26 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाये ।  इसके पूर्व गांव में जागरूकता को लेकर रैली भी निकल गई।  यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि युग ऋषि, तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पं श्रीराम शर्मा ने मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण की कामना से गायत्री परिवार की स्थापना की थी। उनके बताये मार्ग पर चलते हुए जिले के गायत्री परिजन भी दृढ़ संकल्पित है।                 आज के कार्यक्रम में मदन मोहन साहु, एस. पी. शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विजयसिंह चौहान, दलवीरसिंह चौधरी, शंभूलाल पाटीदार, कान्तीलाल राठौड़, चेतन गर्ग, ललित कसेरा, राजेन्द्र कसेरा, प्रदीपसिंह चौहान,  श्रवण कुमार भावसार, राजेन्द्र धाकड़, भागीरथ धाकड़, रामलाल पाटीदार, लालाशंकर पाटीदार, अर्जुनसिंह, भावेश छापोला, सहित महिला मंडल डाली साहु, मित्रा जोशी, कल्पना बेन शाह, राधा धाकड़ सहित परिजनों ने यज्ञाचार्य के रूप में यज्ञ सम्पन्न करवाये।

Ratlam News- गृहे-गृहे यज्ञ अभियान में पिपलौदा तहसील के ग्रामबड़ोदा के 26 घरों में हुए गायत्री यज्ञ

Ratlam Samachar- गृहे-गृहे यज्ञ अभियान में पिपलौदा तहसील के ग्रामबड़ोदा के 26 घरों में हुए गायत्री यज्ञ