ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हुआ,रागिनी यादव को बनाया प्रांत सहमंत्री - मालवा प्रांत कार्यकारिणी में रतलाम के 7 कार्यकर्ताओं को मिली जगह

रतलाम। 17/12/2023 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में पूरा हुआ। चार दिवसीय इस अधिवेशन में देश के ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय अधिवेशन में मालवा प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मालवा प्रांत की इस नवीन कार्यकारिणी में रतलाम जिले के 7 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। प्रांत की नवीन घोषणा के बाद विनोद सिरोही को रतलाम जिला संगठन मंत्री के तौर पर भेजा गया है। कार्यकारिणी में कु. रागिनी यादव को प्रांत सहमंत्री, प्रोफेसर रक्षित मेहता को प्रांत सहप्रमुख (सविष्कार), कु. अंजू सूर्यवंशी प्रांत सहसंयोजक (एसएफएस) एवं रतलाम के विवेक पालीवाल, कु. माही शर्मा, जावरा के सत्यम दवे, व आलोट के जतिन दायमा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Ratlam News- ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हुआ,रागिनी यादव को बनाया प्रांत सहमंत्री - मालवा प्रांत कार्यकारिणी में रतलाम के 7 कार्यकर्ताओं को मिली जगह
Ratlam News- ABVP national convention held in Delhi, Ragini Yadav made state co-secretary
रहें हर खबर से अपडेट रतलाम न्यूज़ के साथ


Google News