एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक संपन्न

 सैलाना। बायपास स्थित न्यू संतुष्टि ढाबे पर सोमवार सांयकाल एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश सोनी की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में सभी पत्रकारों से अपने-अपने विचार रखे तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन के ऊपर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष राकेश सोनी ने ब्लाक कार्यकारिणी के सैलाना ब्लाग अध्यक्ष के रूप मे नीतेश सोनी निराला का नाम सुझाया। जिसे  सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। इनका कार्यकाल अध्यक्ष जनवरी 2024 से  रहेंगा। उल्लेखनीय है की वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बुरहान लुकमान का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 

ratlam news-  एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक संपन्न- MP Working Journalists Union meeting concluded


 ये थे उपस्थित 

इस दौरान श्याम नागर (धाकड), जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश परिहार, सुनील परिहार, धर्मेंद्र मालवीय, नितेश राठौर, आनंद बैरागी, मुकेश चौधरी, प्रभात शर्मा, कृष्णकांत मालवीय, बृजेश मालवीय, विजय बैरागी, राजेश कसेरा, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश परिहार ने किया तथा आभार सुनील परिहार ने माना।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now