लिटिल फ्लावर स्कूल के 5 खिलाडिय़ों का नेशनल प्रतियोगीता हेतु चयन

आगामी 5 जनवरी को प्रतियोगिता के लिए जावरा से रवाना होंगे खिलाड़ी 

जावरा। शहर के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल के 5 विद्यार्थियों का चयन नेश्नल प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय प्राचार्य एम.एच. नंदा ने बताया कि विद्यालय के 5 कराते खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आगामी 5 जनवरी को सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने जावरा से प्रस्थान करेंंगे। विद्यालय संचालिका संजीता नंदा ने बताया कि जुनियर कराते प्रतियोगिता में क्रिस्ट नंदा, मिनी कराते में तनिश्का केथवास, तनवि केथवास, सिदार्थ केथवास एवं मिनी शालेय क्रीडा नेशनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता में नेंसी बारीक का चयन हुआ है। विद्यालय के पांच खिलाडिय़ों का चयन नेशनल स्तर पर होने पर विद्यालय परिवार, पालकों के साथ जिला खेल अधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी, संदीप सक्सेना, अपारसिंह गंभीर ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के नेशनल स्तर पर पदक प्राप्त कर इंटरनेशनल में पहुंचने की शुभकामनाए दी।

ratlam news-लिटिल फ्लावर स्कूल के 5 खिलाडिय़ों का नेशनल प्रतियोगीता हेतु चयन